संकल्प सप्ताह में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
गाजीपुर बिरनो ,जिले के विकासखंड बिरनो का नीति आयोग के तहत आकांक्षी विकासखंड के रूप में चयन हुआ है जिसके तहत विकासखंड में आज संकल्प सप्ताह के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि संकल्प सप्ताह के प्रथम दिवस में यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संपूर्ण स्वास्थ्य और संकल्प कार्यक्रम के रूप में यह कार्यक्रम आयोजित है जिसके अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों चिकित्सा इकाइयों और वैलनेस केंद्रों को स्वास्थ्य मिला कार्यक्रम में भागीदारी किया गया है जनपद में नीति आयोग के तहत बिरनो ब्लॉक का चयन बहुत ही गौरव की बात है हम आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास दिलाते हैं ब्लॉक क्षेत्र में किसी भी सामाजिक कार्य या समस्याओं के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर आने जाने के लिए होने वाली समस्याओं को देखते हुए भी कार्य कराए जाएंगे आज सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधित लाभकारी योजनाओं का प्रत्येक व्यक्तियों के लिए लाभकारी है जिसमें आयुष्मान योजना घर-घर तक पहुंच रहा है जिससे गरीब परिवार में बीमारियों के इलाज न कर पाने के अभाव में दम तोड़ने वाले परिवारों के सदस्यों को अब आयुष्मान योजना के तहत संपूर्ण लाभ मिलेगा जिसके लिए हम सभी अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं । इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सी पी मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में ए एन सी पंजीकरण, टीकाकरण, गैर संक्रामक रोग स्क्रीनिंग ,एनीमिया टेस्ट, उपचार, टीवी हारेगा देश जीतेगा की अंतर्गत टीवी स्क्रीनिंग संबंधित स्टाल लगाए गए हैं यह स्वास्थ्य मेला 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 2:00 बजे तक लगेगा आज संकल्प सप्ताह के तहत आज एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तीन प्राइमरी हेल्थ सेंटर और 16 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है इसलिए क्षेत्र के सभी लोगों को इस मौके पर अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आना चाहिए और इस स्वास्थ्य मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु सिंह मन्नू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता, सीडीपीओ राजेश सिंह , डॉक्टर तारिक, डॉ आशुतोष गुप्ता ,डॉक्टर प्रदीप वर्मा, अरुण सिंह H E O, प्रमोद यादव BPM सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


