मेरी सरकार, मेरा अभिमान अभियान की शुरुआत राजधानी में हुई

मेरी सरकार, मेरा अभिमान अभियान की शुरुआत राजधानी में हुई

दिल्ली। स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर सरकार की 75 प्रमुख योजनाओं की एक पुस्तक का लोकार्पण हुआ। भाजपा के आर्थिक मामलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 22 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के साथ लोगों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए उपलब्धि प्राप्त करके अद्भुत काम किया है, लेकिन हमें जागरूकता और संभावित लाभार्थियों के साथ जमीनी स्तर पर संलग्नता बनाकर इस पहुंच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय स्तर के अभियान "मेरी सरकार, मेरा अभिमान" के शुभारंभ पर मुख्य मार्गदर्शक भूमिका निभाने वाले श्री गोपाल कुमार ने एक पुस्तक लॉन्च की है, जिसमें स्वास्थ्य, आवास, वित्तीय समावेश, कृषि और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में सरकार की 75 प्रमुख योजनाओं का वर्णन है, जो हमारे सामाजिक-आर्थिक विकास के आधार को और मजबूत करेगा और जन-केंद्रित दृष्टिकोण से इस अभियान का उद्देश्य सही सामग्री के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों तक पहुंचना है, जिसमें मजबूत जागरूकता कयम हो सके। यह पुस्तक इस अभियान की पहली प्रकाशन है, और हम सोशल मीडिया के माध्यम से ऑडियो/वीडियो सामग्री के साथ इसके समान और भी कई प्रकाशनों के साथ आएंगे और जिला स्तर पर आयोजित इवेंट्स के माध्यम से उसे प्रसारित करेंगे।" अभियान के संयोजक गोपाल कुमार ने कहा।

"इस प्रकाशन में लग्भग 75 योजनाओं का संक्षेप में वर्णन है, जिसमें योजना का नाम, शुरुआती तिथि, उद्देश्य, लाभ, पात्रता और योजना की वेबसाइट का लिंक शामिल है। योजना के लाभ लेने में लोगों की सहायता करने के लिए, हमने नोएडा में हमारा पहला नमो सेवा केंद्र (Namo Seva Kendra) और एक हेल्प डेस्क (सेक्टर 65, नोएडा, सी 62। हेल्पलाइन नंबर: 9891408720) लॉन्च किया है, जहां हम संभावित लाभार्थियों के साथ संलग्न होते हैं और उन्हें गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाने में सहायता करते हैं। यह मॉडल अन्य क्षेत्रों में भी अनुकरणीय है" अग्रवाल जी ने कहा।

कर्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्षों के कार्यकाल कि भी चर्चा की गई, जिस लक्ष्य के साथ माननीय प्रधानमंत्री सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ बड़ा बदलाव ला रहे है। मोदी जी के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के विकास के इंजन बन गई है।

यह कार्यक्रम भारतीय वित्त सलाहकार समिति (बीवीएसएस) के द्वारा आयोजित किया गया था, जो पेशेवरों, सीए, सीएस, वकीलों और वित्तीय विशेषज्ञों के एक संगठन है, और श्री सुभाष अग्रवाल, एसएमसी ग्रुप के अध्यक्ष, सीए प्रवीण कांत, सीए सुशील गुप्ता, अनिल गुप्ता, अवनीश मत्ता, राज चावला, अनिल शर्मा, संदीप जी, नलिनी पद्मनाभन और अन्यों के सम्मानित किया गया।