सेक्टर 51 की समस्याओं के निवारण हेतु एसीईओ वंदना त्रिपाठी से की मुलाकात
नोएडा। सेक्टर 51 की समस्याओं के निवारण हेतु एसीईओ वंदना त्रिपाठी से उनके कार्यालय में मुलाकात करी गई और नोएडा शहर और सेक्टर 51 की मुख्य समस्याओं से अवगत करवाया गया। वंदना त्रिपाठी से मुलाकात करते वक्त डीडीआरडब्लूए फेडरेशन की ओर से संस्था की डायरी भेंट करी गई।

सेक्टर 51 के सी-ब्लॉक पार्क में सेक्टर के निवासियों के घर के सामने झूल लगने से निवासियों को समस्या हो रही है क्योंकि एग्जाम का समय है और बच्चों को पढ़ाई लिखाई भी करनी होती है परंतु घरों के समीप झूले लगे के कारण सुबह 6:00 बजे से रात्रि 12:00 तक अत्यधिक शोर रहता है । जिससे पार्क के नजदीक रहने वाले निवासियों को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घर के बुजुर्ग और बच्चे हर समय नॉइस पॉल्यूशन के शिकार हो रहे हैं। पार्क में हर समय धूल उड़ते रहने के चलते डस्ट पॉल्यूशन का भी सामना करना पड़ रहा है।
आज मैडम से मुलाकात करके पार्क में ले गए झूलों को निवासियों के घर से पार्क के दूसरे कोने में शिफ्ट करवाने का अनुरोध किया गया।
सेक्टर 32 कमर्शियल प्लाट में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा वेस्ट डालने से होने वाली समस्या के विषय पर भी गंभीरता से चर्चा करी गई।
पेड़ों की प्रूनिंग ना होने के कारण निवासियों के घरों पर पेड़ गिरने की की आशंका के विषय पर भी चर्चा करी गई।
ग्रीन बेल्ट की सफाई न होना और ग्रीन बेल्ट में सूखे पेड़ों को हटाने हेतु भी अनुरोध किया गया।
पार्कों में समरसेबल करने का विरोध किया गया और अनुरोध किया गया कि हर पार्क में एसटीपी प्लांट के पानी से ही सिंचाई करवाई जाए।
पार्को में खराब पड़े समरसेबल को वाटर हार्वेस्टिंग पिट में बदलने पर भी चर्चा करी गई, इत्यादि।
इस अवसर पर डीडीआरडब्लूए अध्यक्ष एनपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार और RWA सेक्टर 51 की टीम से अरविंद शर्मा और सेक्टर 51 के ब्लॉक से निधि चौधरी और अन्य 6 महिलाएं मीटिंग में शामिल रही और वंदना त्रिपाठी मैडम से समस्याओं के विषय में मुलाकात करी।


