मोहनपुरा में प्रदेश से लेकर कश्मीर तक के जुटे माननीय
गाजीपुर राजनीति मे एक कदम आगे चलते हुए और सब से मिलने का एक अनोखा कार्य करते हुए केंद्र के पूर्व रेल राज्य मंत्री और जम्मू कश्मीर के एल जी मनोज सिन्हा ने अपने पैतृक आवास पर श्री भागवत कथा का आयोजन किया ।

इस सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन में जनपद से लेकर प्रदेश के साथ-साथ जम्मू तक से लोगों का मौजूदगी देखने को मिला वही जनपद के कुछ गिने-चुने प्रमुख का भी मौजूदगी देखने को मिला।
शाम होते होते पूरा मोहनपुरा वीआईपी बन चुका था।
इस मौके पर जनपद के लगभग सभी अधिकारी कर्मचारी और प्रशासन के लोग मौजूद दिखे।
अपने लोगों से मिलने के तरीके से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले मनोज सिन्हा एक बार फिर चिर परिचित अंदाज में मिलते हुए नजर आए लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही मौका था श्री भागवत कथा का लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों ने 20 24 जोड़ कर देखना प्रारंभ कर दिया है हर कोई सिर्फ एक ही बात की चर्चा में लगा रहा कि जिस तरह से आज यह कार्यक्रम चल रहा है इसमें जनपद के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से एलजी साहब का मिलना उनके सेवा भाव के लिए चिंतित रहना आने वाले कल के लिए इशारा कर रहा है।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ,सपा नेता सानंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर, विद्याधर सोनकर, विकास त्रिपाठी सोनू, पवन सिंह, जम्मू की धरती से राघव हीरा, सुनील सिंह, निमेष पांडे, विवेकानंद पांडे, मन्नू राजभर ,रामलाल सिंह, ब्लाक प्रमुख घुरा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह ,अभिमन्यू सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


