आवासीय कल्याण समिति सैक्टर 50 के वर्ष 2025-2027  कार्यकारिणी चुनावों में मूलचन्द गुप्ता की टीम निर्विरोध निर्वाचित 

आवासीय कल्याण समिति सैक्टर 50 के वर्ष 2025-2027  कार्यकारिणी चुनावों में मूलचन्द गुप्ता की टीम निर्विरोध निर्वाचित 

नोएडा। चुनाव अधिकारी आर आर वर्मा द्वारा नियत चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आज सामुदायिक केंद्र सैक्टर 50 में आर डब्लू ए सदस्यों के समक्ष चुनाव परिणाम घोषित किया गया है।

महासचिव पद पर सेवानिवृत PCS ए एस राना, कोषाध्यक्ष पद पर शाम सुंदर शर्मा, वरी उपाध्यक्ष डॉ उमेश कंसल, उपाध्यक्ष जगवीर सोलंकी, संयुक्त सचिव ललित कुमार शर्मा, सह संयुक्त सचिव गुरजीत नारंग, उप कोषाध्यक्ष मुकेश चंदा, लीगल एडवाइजर महेन्द्र कुमार शाह और एग्जीक्यूटिव मेंबर में सुशांत पंवार, श्रीमती सुनीता तनेजा, अशोक डैंग, श्रीमती पलक चावरा और प्रेम शंकर कैन सभी कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है।

अध्यक्ष श्री मूलचन्द गुप्ता द्वारा अपनी पूरी टीम पर सैक्टर वासियों द्वारा किए गए विश्वास के लिए धन्यवाद दिया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 03 अगस्त को किया जाएगा।