मीडिया और संचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

मीडिया और संचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

नोएडा : मीडिया और संचार के क्षेत्र में नवाचार, शोध और विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में उदघाटन सत्र, विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी सत्र और समापन सत्र के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

उद्घाटन सत्र
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) के जी सुरेश थे, जो ग्लोबल मीडिया एजुकेशन काउंसिल के अध्यक्ष, इंडियन कम्युनिकेशन कांग्रेस के उपाध्यक्ष, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, और भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक रह चुके हैं।

इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) संजीव भानावत (पूर्व विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर) थे। डॉ भानावत ने के क्षेत्र में नई दिशाओं और संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

विशेषज्ञ सत्र
विशेषज्ञ सत्र की अध्यक्षता प्रो. बी. के. रवि, कुलपति, कोप्पल विश्वविद्यालय, कर्नाटक ने की।
इस सत्र में प्रमुख वक्ताओं में डॉ. दिलीप कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, आईआईएमसी, जम्मू, डॉ. वी. विजय कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर एवं डीन, स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, एक्स,आई , एम् विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओडिशा शामिल थे। 
तकनीकी सत्र
तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो. सरोज दत्ता, पूर्व कुलपति, कैपिटल यूनिवर्सिटी, झारखंड ने की।

समापन सत्र
समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक के नागावत, कुलपति, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली थे।
समापन संबोधन प्रो. (डॉ.) मीरा के देसाई, विभागाध्यक्ष, एक्सटेंशन एंड कम्युनिकेशन, एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई ने दिया।

इस सम्मेलन में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, और मीडिया विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन ने मीडिया और संचार के क्षेत्र में नई चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान किया।