उल्टी दस्त फिर महिला की बिगड़ी हालत,108 एम्बुलेंस ने बचाई जान
गाज़ीपुर।कासिमाबाद ब्लाक अंतर्गत ग्राम नसीरपुर गांव के निवासी शकुंतला देवी उम्र 30 वर्ष मंगलवार की देर रात आठ बजे उल्टी दस्त होने लगा और पेट में अत्यधिक दर्द भी होने लगी। इस घटना को देख घरवाले 108 नम्बर डायल किए। जिसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद के एंबुलेंस को मिली। एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी अरविन्द कुमार और सहयोगी हरिओम यादव दोनो ने आनन फानन में मरीज के घर पहुंचे गए और तत्काल प्रभाव से मरीज को अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट कर लिए और वाइटल भी चेक किए। जिसके उपरांत मरीज की स्थिति काफी बिगड़ने लगी। एंबुलेंस कर्मचारी तत्काल ईआरसीपी डॉक्टर अमित से बात किए और डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशन का पालन करते हुए मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में भर्ती करा दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों द्वारा मरीज का इलाज सुचारू रूप से किया गया जिससे मरीज की जान बच गई और घरवाले काफी प्रसन्नचित रहे। घर के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मचारी को लाख लाख वर्ष जीने की बधाई देते रहे। इसी कड़ी में गाजीपुर जिले की एंबुलेंस इस समय लगातार प्रशंसनीय कार्य करने में तत्पर है।


