पीआरडी जवानों के साथ मारपीट में पुलिस ने किन्नरों सहित नौ को किया गिरफ्तार

पीआरडी जवानों के साथ मारपीट में पुलिस ने किन्नरों सहित नौ को किया गिरफ्तार

गाज़ीपुर - एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, करीमुद्दीनपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो लोगों से दिनदहाड़े जबरन पैसों की वसूली करता था, एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि पुरुषों का एक गैंग किन्नर का रूप धारण कर शहर के लोगों से जबरदस्ती पैसों की वसूली करता था, इसमें 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गाजीपुर के विभिन्न स्थानों पर आम जनता से जबरन वसूली करते थे। ये सभी पुरुष हैं पर किन्नर बनकर नाच-गाने के नाम पर वसूली करते थे और पैसा न देने पर लोगों से वसूली करते थे। ये सभी मनबढ़ किस्म के थे और इनके मनबढ़ई का आलम ये था कि कल इन्होंने पिकेट ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों के साथ मारपीट भी की थी। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि कल रात करीमुद्दीनपुर थाने के एक पिकेट पर तैनात पीआरडी जवानों को एक बाइक आती दिखी और जब उन्होने उसको रोककर पूछ्ताक्ष की तो वो भाग गये। बाइक पर पीछे बैठी सवारी महिला के वेश में थी। थोड़ी देर बाद ये लोग आठ-दस लोगों के साथ आये और ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ मारपीट की और उनके ऊपर फायरिंग भी किया। पुलिस ने जब छानबीन की तो इनकी हकीकत सामने आयी। ये फर्जी किन्नर आसपास के गांवों में जाते थे और नाच-गाने के नाम पर वसूली करते थे। ये किन्नर के वेश में लोगों के घरों में जाते थे जबकि जांच में सभी पुरुष पाये गये हैं। इन्होंने पूरे क्षेत्र में आतंक मचा रखा था और शराब पीकर लोगों से मारपीट भी करते थे। आज इन सभी को इनके मास्टर माइंड यू ट्यूबर सुनील सिंह के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।