बिरनो थाना प्रभारी बने देवेंद्र यादव ने दिया सख्त निर्देश

बिरनो थाना प्रभारी बने देवेंद्र यादव ने दिया सख्त निर्देश

गाज़ीपुर: जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बिरनो थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा का तबादला किया है । वहीं अब बिरनो थाना प्रभारी का पदभार देवेन्द्र यादव ने गुरूवार को संभाला लिया है । बिरनो थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र यादव ने पद संभालते ही अपने अंदाज में दिखे । बिरनो थाना क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया और क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिया। पदभार ग्रहण करते ही बिरनो थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध मुक्त भयमुक्त वातावरण थाना क्षेत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या नि:संदेह हमसे संपर्क करें किसी भी समस्या को दूर करने के लिए यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।थाने में आए फरियादियों के साथ न्याय पूर्ण कार्रवाई की जाएगी। कर्तव्य निष्ठा के साथ उनकी समस्याओं का निदान होगा छिटपुट घटनाओं पर यथाशीघ्र नियंत्रण किया जाएगा जिससे बड़ी घटनाएं न हो सके अराजक तत्वों पर विशेष ध्यान होगा।