जिला सहकारी समिति के सभापति पद पर सरोजेश सिंह ने जमाया कब्जा

जिला सहकारी समिति के सभापति पद पर सरोजेश सिंह ने जमाया कब्जा

गाजीपुर।जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजीपुर की प्रबंधक कमेटी के सभापति ,उपसभापति तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का आज दिनांक 23-6- 2023 को निर्वाचन हुआ। जिसमें सभापति पद पर सरोजेश सिंह , उपसभापति पद पर अच्छे लाल गुप्ता को 14 बैंक संचालकों द्वारा निर्विरोध निर्वाचित किया गया । संजय यादव डिप्टी कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया ।

इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं से उपस्थित प्रतिनिधियों एवं निर्वाचित अध्यक्षों द्वारा निर्वाचित प्रबंध समिति के संचालकों के 77 सभापति एवं उपसभापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया दिनांक 23 2023 को बैंक से प्रेषित श्रीमती सीमा सिंह पत्नी श्री प्रवीण कुमार सिंह ,वीरेंद्र सिंह एवं सत्य प्रकाश को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक में प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित कर भेजा गया। सच्चिदानंद सिंह को पीसीएफ हेतु मन्नू राजभर को यूपीएसएस, सुधा राय को पीसीयू, कृष्णानंद राय को एस डब्ल्यू सी, राम बहादुर को लैक्फेड एवं विनोद राय को गन्ना समिति देवकली के लिए निर्विरोध प्रतिनिधि निर्वाचित कर भेजा गया।

अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, ओम प्रकाश राय ,प्रवीण सिंह शशिकांत शर्मा सुरेश बिंद गोपाल राय आदि ने सभी निर्वाचित बैंक के प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई दी।

इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र सिंह सभापति पूर्व विधायक, सच्चिदानंद सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अंशुल कुमार एवं सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाज़ीपुर कैलाश चंद उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं से उपस्थित प्रतिनिधियों एवं निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा निर्वाचित सभापति उपसभापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।