नेकी का डब्बा फाउण्डेशन ने "पांच दिए दान करें" अभियान चलाया
ग्रेटर नोएडा। "पांच दिए दान करें" अभियान के तहत "नेकी का डब्बा फाउण्डेशन" ने कम से कम पांच दिए घी/मोम वाली बाती दान करने का आवाह्न किया था जिनके तहत लोगो ने दिल खोल के पटाखे, मिठाईयां, दीपक, नए कपडे और खिलौने दान किए, जिसे अम्रपाली ड्रीम वैली की झुग्गी में रह रहे छोटे बच्चों और महिलाओं को दिया गया।

समाज सेवी पूजा ठेनुआ ने बताया की कार्यक्रम में 251 दीपों से एक बड़ा दीपक बनाया गया और वहां उपस्थित बच्चों को दिपावली क्यूं मनाया जाता है को भी बताया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि अखिलेश मिश्रा की भी उपस्थिति रही जिन्होंने नेकी का डब्बा पर कई कविताएं और छंद लिख चूके हैं, अखिलेश मिश्रा ने दिपावली और नेकी का डब्बा पर कविता भी सुनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उर्वशी, वनश्री, रजनीश मिश्रा, वरुण अरोड़ा, कमल किशोर, संगीता, गिरीश शुक्ला इत्यादि मौजूद रहे।


