नेता जी के जाने से एक एक कार्यकर्ता मर्माहत- विधायक वीरेंद्र यादव
गाजीपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय विधानसभा जंगीपुर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव जी के अध्यक्षता में समाजवादी के पुरोधा पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक माननीय नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की श्रद्धांजलि सभा हुआ।
जंगीपुर के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर वीरेन्द्र यादव जी नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ कहा कहां की नेताजी के जाने से एक युग का अन्त हुआ है सभी नेता कार्यकर्ता मर्माहत है , नेता जी गरीब शोषित वंचित हर समाज के नेता थे उनके कार्यकाल में बेरोजगारी भत्ता कन्या विद्याधन सैनिक के सम्मान में उनके घर उनका शव आता था, पहले टोपी आती थी। आपको संकल्प लेना है की उनके अधूरे सपना को पूरा करना और समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करना है यही नेता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कुछ पल भावुक होकर रोने लगे और नेताजी अमर रहे समाजवादी आंदोलन को हमे रुकने नहीं देना है और संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना है नेताजी का नाम दुनिया में हमेशा के लिए अमर हो गया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री रामधारी यादव जी ने सर्वप्रथम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बहुत दुखद है नेताजी का जाना, माननीय मुलायम सिंह जब -जब फैसला लिए देश की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिये है देश के सवाल पर नहर रेत के सवाल पर 15 वर्ष की उम्र में बड़ा आंदोलन किया।
मुख्य रूप से नेताजी जमीन से जुड़े थे जमीन से संघर्ष करते हुए रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री बने उनका फैसला हमेशा गरीब के हक में फैसला लिए जाति तोड़ो समाज जोड़ो का फैसला साकार किया डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सपना के शिकार किया फ्री पढ़ाई फ्री दवाई फ्री शिक्षा मुफ्त सिंचाई कार्यकाल में किए ।
मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता गोपाल यादव बाढू कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष प्रभारी कन्हैया लाल विश्वकर्मा ,रविंद्र प्रताप यादव गुड्डू यादव ,सूर्यनाथ यादव, मकरध्वज यादव, मुजूर यादव, अशोक यादव ,कमलेश यादव, अजय तिवारी, राजेंद्र यादव, चंद्रभान गुप्ता ,रामफल , निर्मल यादव, मदन यादव, अम्बिका राजभर, अजय राजभर , ओमप्रकाश चौहान ,संतोष यादव, दारा यादव, सुनील यादव ,भगवान यादव ,बृजेश यादव, भरत गोड़ , विरेन्द्र यादव, सुनील यादव सोनू तथा अनेक नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे, संचालन राजेन्द्र यादव निवर्तमान अध्यक्ष जंगीपुर ने किया।


