फर्जी रिपोर्टिंग करने वाले अनाया डायग्नोसिस सेंटर को नोएडा प्राधिकरण का नोटिस
आवासीय भूखंड पर गलत निर्माण एवं अनाया डायग्नोसिस सेंटर के रूप में अवैध व्यवसायिक गतिविधि का आरोप
नोयडा। सेक्टर 52 स्थित आवासीय भूखंड बी 57 पर अनाया डायग्नोसिस सेंटर व टिन शेड डाल कर अवैध व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने के विरुद्ध नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश चंद्र वर्क सर्किल 5 ने नोटिस जारी किया है।अनाया डायग्नोसिस सेंटर को तत्काल बंद करने गलत निर्माण को हटाने का निर्देश भी दिया गया है।

डायग्नोसिस सेंटर संचालन से आसपास रहने वाले निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नोटिस में यह भी बताया गया है कि आवासीय भूखंड पर व्यवसायिक गतिविधियों का करना पट्टा प्रलेख नियमों का उल्लंघन है। इसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अल्ट्रासाउंड की फर्जी रिपोर्टिंग को लेकर पिछले दिनों अनाया डायग्नोस्टिक सेंटर चर्चा में रहा है। डॉक्टर की फर्जी रिपोर्टिंग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्धनगर ने तीन सदस्सीय जांच कमेटी गठित किया था।
जांच रिपोर्ट फिलहाल अभी प्रतीक्षा में है। टीम गठित होते ही अनाया डायग्नोसिस सेंटर सहित तमाम फर्जी रिपोर्टिंग करने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण का डायग्नोसिस सेंटर पर संज्ञान लेना निश्चित रूप से प्राधिकरण के कार्यो की सराहना करने योग्य है।
शेष अगले अंक में ....


