नोएडा एक्स स्टाफ वेलफेयर एसो. और एनईए ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी का किया अभिनंदन

नोएडा एक्स स्टाफ वेलफेयर एसो. और एनईए ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी का किया अभिनंदन

नोएडा। कई वर्षों से चिकित्सा सुविधा और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की कोशिश करने वाले नोएडा प्राधिकरण के सेवा निवृत अधिकारियों और कर्मचारियों में यह जानकर हर्ष की लहर दौड़ गई कि प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम ने प्रत्येक सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी को रुपए दो लाख प्रतिवर्ष की सीमा में पैनल के अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की अनुमति दे दी है। इससे पहले सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों को अपनी या अपने परिवार के किसी निर्भर सदस्य की चिकित्सा करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती होने की दशा में पहले पूरा भुगतान खुद करना होता था और वह बिल नोएडा प्राधिकरण में भुगतान के लिए प्रस्तुत किया जाता था जिस पर जिसके विरुद्ध सीजी एचएस की दर पर प्राधिकरण द्वारा उस बिल की प्रतिपूर्ति की जाती थी।

बिल के भुगतान की महत्वपूर्ण प्रक्रिया यह भी थी कि बिल को सत्यापन और जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के कार्यालय में प्रेषित किया जाता था जहां पर कभी-कभी पर बिल का परीक्षण होने में विलंब होने से कर्मचारियों को बिल का भुगतान देर से होता था इन तमाम और सुविधाओं को लेकर सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारियों के संगठन नोएडा एक्स स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिले और अपनी इन समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्य कार्यपालिका अधिकारी ने इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया जिनको इस प्रार्थना का परीक्षण करने तथा प्राधिकरण पर पड़ने वाले संभावित व्यय का परीक्षण करने का दायित्व दिया गया। अनेक बैठकों और विचार विमर्श के उपरांत कमेटी ने यह संस्कृति दी कि सभी सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 वर्ष में अधिकतम ₹200000 चिकित्सा की प्रतिपूर्ति सीधे अस्पतालों को की जा सकती है। इस सुविधा की स्वीकृति के लिए जारी कार्यालय आदेश 30/ 12/ 24 को जारी किया गया जिसमें इससे संबंधित शर्तों का उल्लेख है कि सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी की पति या पत्नी यदि सरकारी सेवा में कार्यरत हैं सरकारी या गैर सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर रहे हैं उसे दशा में इस कार्यालय आदेश का लाभ उनको नहीं मिलेगा। इस कार्यालय आदेश का लाभ केवल सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारी की पत्नी पति को ही मिल सकता है।

अन्य शर्तों के साथ विस्तृत कार्यालय आदेश जारी किया गया है। कार्यक्रम में नोएडा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी तथानोएडा एक्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एन पी जायसवाल, आर एन श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, अशोक चौहान, राजेंद्र कुमार,बने सिंह, यतींद्र सिंह नगर, जी के चुग आदि अनेक सेवानिवृत कर्मचारी तथा प्राधिकरण में कार्यरत अनेक कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

डीजीएम रावल, जीएम भार्गव, एसीओ एनईए अध्यक्ष राजकुमार चौधरी अपनी समस्त कार्यकारिणी आदि के उपस्थित रहे।