श्रीजी गौसदन का विशेष रथ बना आकर्षण का केंद्र

श्रीजी गौसदन का विशेष रथ बना आकर्षण का केंद्र

नोएडा। सेक्टर 94 स्थित श्रीजी गौसदन में एक विशेष रथ तैयार किया गया है जोकि अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र है, श्रीजी गौ सदन में एक बैल रथ तैयार किया गया है जिससे गौशाला में आने वाले लोगों को गौशाला का भ्रमण कराया जाएगा। 

श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष टी. एन.चौरसिया ने बताया कि यह प्रयास पंकज गोयल सहारा कलूर और हिमालय जनरेटर के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ है। 

पंकज गोयल ने बताया कि आज गाय माता की सेवा मैं तो सभी लोग लगे हैं लेकिन नंदी जी की और किसी का ध्यान नहीं है जबकि नंदी जी ऊर्जा का स्रोत और यह बच्चों को सीखाने के लिए भी एक अच्छा तरीका है कि गाय माता के साथ-साथ नंदी जी का भी उपयोग कर संस्कृति के साथ कैसे जुड़ा जा सकता है।