नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन ने की बजट 2024 पर चर्चा
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित एनएमए हाउस में नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन ने बजट 2024 पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए संदीप मित्तल, सीए प्रत्यूष पाराशर एवं सीएस दीपक जैन थे। नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन के कार्यकारी अधिकारी सी.एस. मिश्रा ने वक्ताओं और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
सीए संदीप मित्तल ने कहा कि वर्तमान बजट में कराधान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर दोनों के लिए मौजूदा कर दरें बरकरार रखी जाएंगी। टैक्स स्लैब में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई।
प्रत्यूष पाराशर ने कहा कि अंतरिम बजट काफी सकारात्मक और विकासोन्मुख प्रतीत होता है। यह एक संतुलित बजट है।
सीएस दीपक जैन ने कहा कि सरकार का फोकस अधिक व्यापक जीडीपी पर है. कुल मिलाकर बजट काफी संतुलित था। बैठक अनुजा सहगल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुई।


