अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ.बी डी. मिश्रा को अणुव्रत पत्रिका भेंट…

अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ.बी डी. मिश्रा को अणुव्रत पत्रिका भेंट…

अरूणाचल की प्रदेश के राज्यपाल डॉ.बी डी. मिश्रा को अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मन्त्री डॉ.कुसुम लुनिया व जैनश्वे. ते. सभा के उपाध्यक्ष व अणुविभा के सदस्य डॉ.धनपत लुनिया ने बेंगलोर के जिंदल नेचर केयर मे शुभेच्छा भेंट की तथा अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण की अंहिसा यात्रा की जानकारी दी।

इस दौरान महामहिम व अरूणाचल की प्रथम महिला डॉ.श्रीमती नीलम मिश्रा को अणुविभा के महत्वपूर्ण प्रकाशन अणुव्रत पत्रिका व बच्चों का देश भी भेंट की। वैश्विक समस्याओं का समाधान सुझाती आकर्षक कलेवर में भारतीय संस्कृति और मानवीय मुल्यों से ओतःप्रोत अणुव्रत पत्रिका को दोनो ने सराहा। अरूणाचल प्रदेश में विकास की नई गौरवगाथा रचने वाले राज्यपाल महोदय ने अंहिसा यात्रा के प्रतिशुभकामनाएं प्रेषित की , तथा लुनिया दम्पति का विशेष सम्मान किया।