राज्य वस्तु एवम् सेवा कर विभाग नोएडा के अधिकारियों ने उद्यमियों के साथ मिलकर चलाया जागरूकता अभियान

राज्य वस्तु एवम् सेवा कर विभाग नोएडा के अधिकारियों ने उद्यमियों के साथ मिलकर चलाया जागरूकता अभियान

नोएडा। मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी की इच्छा के अनुरूप एवं अपर आयुक्त राज्य कर जिला गौतमबुद्धनगर श्री संदीप भागिया जी के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 9 मई को एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के सेक्टर 10 स्थित कार्यालय के सभागार में  SGST विभाग के खण्ड 7 के उपायुक्त कृपाल अग्निहोत्री एवम् SGST खण्ड 7 की सहायक आयुक्त अनुज्ञा मिश्र ने उद्योगपतियों की संस्था एम एस एम ई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के दर्जनों उद्यमी सदस्यों के साथ मीटिंग कर पंजीकृत उद्यमी एवम् व्यापारियों द्वारा भरे जा रहे निल रिटर्न, रिटर्न भरने में किए जा रहे विलम्ब, खरीद कीमत से कम कीमत में माल की बिक्री दर्शाए जाने,बहुत कम टर्नओवर दर्शाने जैसे मुद्दों को उजागर करते हुए उपस्थित उद्यमियों व्यापारियों को निवेदन किया कि ऐसे पंजीकृत उद्यमियों  व्यापारियों जो अनियमितता,कर जमा देने में विलम्ब,कर चोरी आदि किए जाने वाले कार्यों को रोकने हेतु  सन्देश पहुंचाने का काम करे ताकि विभाग द्वारा उनके खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही से बचा जा सके अन्यथा विभाग अभियान चला कर , कर चोरी करने वालों को पकड़ने का काम करेगा। 

उपायुक्त कृपाल अग्निहोत्री ने सभी मुद्दों पर विस्तार से बताते हुए बकायदा विभाग द्वारा उपरोक्त अनियमितता,कर जमा देने में विलम्ब एवम् चोरी आदि गड़बड़िया करने वालों को चिन्हित कर कड़ी करवाही किए जाने की विभागीय कार्यवाही की और इशारा किया। 

एमएसएमई संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने सभी उपस्थित उद्यमियों को राय मशविरा देते हुए ऐसे उद्यमियों को चेताने हेतु संदेश दिया कि उद्योग एवम् व्यापार में कोई ऐसा काम ना करे जिसमे सरकारी राजस्व की चोरी होती हो,राजस्व जमा देने में विलम्ब ना करे ! ऐसा करने से अर्थ दण्ड,ब्याज एवम् व्यापार में अनेक बढ़ाए उत्पन होती रहेगी !

सुरेंद्र नाहटा ने विभाग के ऐसी मीटिंग करने के लिए धन्यवाद देते हुए उनसे ऐसे उद्यमियों व्यापारियों की सूची मांगी ताकि उनकी परेशानियों को समझ कर उनकी मदद या सही रास्ता भी दिखाया जा सके। कर सम्बंधी विशेष जानकारियों वाली मीटिंग में 50 से ज्यादा उद्यमी,कर स्लाहकारों आदि ने भाग लिया जिसमे एमएसएमई संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, हाजी अनवर, कोषाध्यक्ष रमेश राठौर, उपाध्यक्ष समीर सेठ, सीए आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष गुरिंदर जीत सिंह भिंडर,भूपेंद्र सेलाकुटी, गणेश बिस्ट, शिव पंडित, आकांक्षा चुग, नीरज, वीरेंद्र सिंह, आर्यन पूरी, दिलशाद अहमद ,नसीम खान ,जब्बार खान, अफसर अली, नईम खान, आबिद अली , गुल मोहम्मद पूरी, दिलीप मिश्रा ,राम तीरथ, उमेश सिंह, प्रशांत कुमार, सुशील राणा आदि ने भाग लिया