पुलिस विभाग ने आरडब्ल्यूए-72 के साथ की बैठक

पुलिस विभाग ने आरडब्ल्यूए-72 के साथ की बैठक

नोएडा।PNI News। गुड इवनिंग प्रोग्राम के तहत फोनरवा के पदाधिकारियों एवं एडिशनल पुलिस उपायुक्त रण विजय सिंह, एसएचओ सेक्टर 113 शरद कांत शर्मा ने सेक्टर 72 की आरडब्लयूए के पदाधिकारियो एवं सेक्टर के निवासियों के साथ कम्युनिटी सेक्टर 72 में मीटिंग हुई ।

जयपाल सिंह महासचिव तथा सेक्टर 72 की आरडब्ब्ल्यूए के पदाधिकारियो ने बताया कि सेक्टर में पुलिस की गस्त में कमी, रात में पब्लिक स्थानों पर लोगों द्वारा का शराब पीना,भारी वाहनो को सेक्टर में खड़ा करना, ट्रैफिक तथा कोबिड के नियमों का पालन न करना आदि समस्याओं को बताया।

एडिशनल पुलिस उपायुक्त रण विजय सिंह ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना व कुछ समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत एस एच ओ सेक्टर 113 श्री शरद कांत शर्मा को आवश्यक निर्देश दिए और निवासियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा बताई गई सभी समस्याओं का जल्दी से जल्दी समाधान किया जाएगा।

बैठक में फोनरवा महासचिव के.के.जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव गर्ग, जे पी उप्पल, राजीव चौधरी, प्रदीप मिश्रा,भुषण शर्मा राकेश शर्मा डॉ परवीन दत्त शर्मा, रजनीश रहेजा, अनिरुद्ध चौहान, गुरचरण सिंह, अरुण सिंह ,आर जे सिंह, प्रमोद यादव, यूके गुप्ता, डीके शर्मा, विजय कुमार शर्मा, भुवन पी मौलेखीतथा अन्य निवासी उपस्थित थे।