राष्ट्रीय युवा दिवस पर चैलेंजर्स ग्रुप के युवा प्रकोष्ठ ने समाज उत्थान के लिए एकजुट होकर लिया संकल्प

राष्ट्रीय युवा दिवस पर चैलेंजर्स ग्रुप के युवा प्रकोष्ठ ने समाज उत्थान के लिए एकजुट होकर लिया संकल्प

नोएडा। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेक्टर 63, नोएडा में चैलेंजर्स ग्रुप के यूथ विंग ने समाज के लिए समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया व साथ ही स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने 'पाठशाला ऑन व्हील्स' के माध्यम से छात्रों के समक्ष महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और गौरी शंकर ने उनके आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण और आध्यात्मिकता के संदेशों को प्रमुख रूप से उजागर किया

इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता और समर्पण की भावना को और मजबूत करना है, समुदायों को जोड़ना है ताकि वे समाजहित में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा सकें।

इस मौके पर विनय, मनीष, विजय, विनीत, रामेन्द्र, केतन, ऋचा, किरण, बीके तिवारी, सूरज व अन्य सदस्य मौजूद रहे।