शहर में चल रहे माल वाहक ऑटो रिक्सा (जुगाड़) के समबंध में लिखा पत्र 

नॉएडा : शहर की विभिन्न मार्किटो में सामान को ढोने के लिए माल वाहक ऑटो रिक्सा अर्थात जुगाड़ का प्रयोग आम देखा जाता है। जैसे फर्नीचर मार्किट, टाईल व पाईप मार्किट, मारबल मार्किट आदि सभी जगह ये जुगाड़ रिक्सा देखने को मिलते है। शहर मे माल वाहक ऑटो रिक्सा (जुगाड़) अधिक मात्रा में चल रहे है। जो न तो पंजिकृत है जबकि उन पर अधिकांशतः अनाधिकृत रूप से स्कूटर आदि का ईजन लगाया दिया जाता है, उनके वाहन में न तो प्रयाप्त ब्रेक व वाहन को कन्ट्रोल करने की व्यवस्था भी नही है, इनका कोई साईज निर्धारित नही होता है, तथा माल भी वाहन के आगे पिछे कई कई फिट तक बाहर निकला रहता है। जिससे दुर्घटनाओ की समभावना बनी रहती है।
ये माल वाहक ऑटो रिक्सा (जुगाड़) सड़को पर दुर्घटनाओ को अनजाम देते है। इस प्रकार के माल वाहक ऑटो रिक्सा (जुगाड़) को जब्त किया जाना चाहिए व पट्रोल पम्प वालो को सख्त निर्देश दिये जाऐ कि वे ऐसे जुगाड़ वाहनो में पट्रोल न भरे। जिस से इन पट्रोल नही मिलने पर यह लोग माल वाहक ऑटो रिक्सा (जुगाड़) को सड़को पर नही चला पाऐगे।
इस समबंध में यह भी अवगत कराना है कि पड़ोसी जिले में पहले यह माल वाहक ऑटो रिक्सा (जुगाड़) काफी चलते थे परन्तु वहॉ की यातायात पुलिस द्वारा अभियान चला कर ऐसे जुगाड़ वाहनो को जब्त करके समाप्त किया गया। जिसके प्रयोग से आज वहॉ से माल वाहक ऑटो रिक्सा (जुगाड़) को खत्म कर दिया गया है। तो यह कार्य अपने जिले में क्यो नही हो सकता है। इस और कार्य किया जाना चाहिए।   अतः  बिना विलम्भ किये ऐसे माल वाहक ऑटो रिक्सा (जुगाड़) पर नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाने चाहिए। जिससे सड़को पर दुर्घटनाऐ कम होगी।