उपखण्ड अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर ग्रामीणों में हर्ष

उपखण्ड अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर ग्रामीणों में हर्ष

गाज़ीपुर बिरनो- हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए विद्युत विभाग में उपखंड अधिकारी पद पर दर्जन भर पदोन्नति होने पर जनपद के बिरनो क्षेत्र के बिरनो गांव निवासी आशुतोष कुमार गुप्ता पुत्र लल्लन प्रसाद गुप्ता जो तीन पुत्रों में सबसे छोटे हैं उनको प्रदेश सरकार के द्वारा विद्युत विभाग में हुए पदोन्नति प्रक्रिया में अवर अभियंता से उपखंड अधिकारी बनाते हुए पश्चिमांचल विद्युत विभाग से समृद्ध कर दिया गया है इस खबर के बाद पूरे ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का लहर दौड़ पड़ा।

आशुतोष गुप्ता का शिक्षा दीक्षा जूनियर हाई स्कूल बिरनो और आदर्श इंटर कॉलेज गाज़ीपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गाजीपुर में हुआ फिर 2013 में अवर अभियंता विद्युत विभाग में चयनित होने के बाद आजमगढ़ में इनकी पहली पोस्टिंग की गई अभिषेक कुमार गुप्ता के बड़े भाई दिनेश गुप्ता आर्मी नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत है वहीं दूसरे भाई अशोक गुड्डू गुप्ता बिरनो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि है इस सूचना के बाद ग्रामीणों का घर पर पहुंचकर बधाई देने का तांता लगा हुआ है इस मौके पर पप्पू चौबे, तेज प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता ,सोनू गुप्ता ,राहुल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मटरु यादव ,पिंटू राम ,रुदल राजभर, कैलाश राजभर, वीर बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, विवेक सिंह ,डब्लू सिंह और अशोक यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।