जीएसटी विभाग के छापेमारी की फर्जी सुचना, परेशान हुए व्यापारी

गाजीपुर बिरनो:   जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की प्रमुख बाजार के दुकानदारों ने सोमवार को जीएसटी विभाग की छापे की अफवाह पर दुकानें बंद हो गईं। जखनिया, कासिमबाद, मरदह, बिरनो, जंगीपुर और दुल्लहपुर क्षेत्र के बाजा सुबह से शाम तक बंद रहे । ऐसे में घरेलू और जरूरत के सामान खरीदने बाजार आए ग्राहकों को भारी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। बिरनो क्षेत्र के भङसर और बिरनो बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी ने व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से एक दूसरे दुकानदार को यह सूचित किया कि जीएसटी विभाग का छापा पड़ रहा है। इसको लेकर दुकानदारों से लेकर खोमचा विक्रेताओं ने भी अपनी दुकान बंद कर दी। जयरामपुर, सियरामपुर, बरही, बद्धुपुर में भी बंद दुकान बंद रही। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने कहा की आयकर विभाग के अधिकारियों से बात हुई ऐसी कोई चेकिंग नहीं है। अफवाह पर ध्यान न दें।