जन चौपाल लगाकर पंचायत भवन हंसराजपुर में ग्रामीणों की सुनी समस्या ग्रामीणों में विद्युत विभाग पर फूटा गुस्सा

जन चौपाल लगाकर पंचायत भवन हंसराजपुर में ग्रामीणों की सुनी समस्या ग्रामीणों में विद्युत विभाग पर फूटा गुस्सा

 गाजीपुर के विकासखंड मनिहारी से जहां पर ग्राम सभा हंसराजपुर पंचायत भवन में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह अवगत कराया सरकार की मंशा के अनुरूप जितनी भी योजनाएं प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,राशन कार्ड, मनरेगा ऐसी तमाम योजनाओं के बारे में बताया और यह लोगों से पूछा कि सरकार की जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं आप लोगों तक पहुंच रहे हैं कि जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्या को बताते हुए यह बताया कि गांव में पिछले कई वर्षों से नाली की समस्या बनी हुई है नाली ना होने से ग्रामीणों का पानी रोड पर बहता है जिससे आए दिन मुसीबत का सामना करना पड़ता है और यह भी बताया कि विद्युत विभाग की मनमानी ने इस कदर लोगों के मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का कार्य किया है गांव में पोल गाडकर छोड़ दिया जिसमे कनेक्शन भी नहीं दिया गया 5 से 7 महीने बीत जाने के बाद भी उसमें कनेक्शन दिया गया इसके बावजूद जब से खंभा लगा है आज तक जोड़कर बिल मांगा जा रहा है जिससे ग्रामीण पूरी चिंतित हैं ग्रामीण रामधनी राम ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक रसीद दिया गया जो बिजली बिल के रूप में बताया गया जिस पर 78440 की राशि जमा करने के लिए कहा गया जब इसके संदर्भ में ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि सरकार के जितने भी महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसे ग्रामीणों को तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है और आगे भी किसी तरह ग्रामीणों को समस्या ना हो इसके लिए वह तत्पर्य है अनुसूचित बस्ती में जो नाली की समस्या है अब वह समस्या खत्म होगी क्योंकि कार्य विधान परिषद के सदस्य एमएलसी चंचल सिंह के नेतृत्व में जल्द ही उस पर कार्य कराया जाएगा बिजली की समस्या पर ग्राम प्रधान ने बताया कि यह बड़ी लापरवाही है इस पर शासन को अवगत कराया जाएगा जन चौपाल के दौरान सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नायब तहसीलदार जखनिया सतेंद्र कुमार मौर्य,एडीओ पंचायत मनिहारी दीनानाथ एपीओ बीरेंद्र यादव, डॉoजयप्रकाश यादव पशु चिकित्सा अधिकारी, एडीओ विनोद कुमार सचिव रवि प्रकाश उपाध्याय प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु ग्राम प्रधान चौकड़ी अखिलेश यादव प्रधान पहेतिया जे पी यादव प्रधान नन्हे यादव ईत्यादि लोग मौजूद रहे लेकिन विद्युत विभाग के एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं थे जिससे ग्रामीणों में काफी लोगों में रोष था