बच्चों के जन्मदिन पर हुआ पौधारोपण 

बच्चों के जन्मदिन पर हुआ पौधारोपण 

केन्द्रीय विहार सोसायटी का नया प्रयोग 

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 51 स्थित केन्द्रीय विहार सोसायटी ने प्रारंभ किया नया प्रयोग। बच्चों के जन्मदिन के अवसर किया गया पौधारोपण। रविवार को सोसायटी के बच्चे शिव शक्ति, रुद्र, प्रेयषा, शाश्वत, नचिकेत सहित अन्य बच्चों ने जन्मदिन के अवसर पर
आम और अमरूद के पौधे लगाए। बच्चों ने पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

पिछले दिनों नोएडा की सबसे पुरानी सोसायटी में से एक केन्द्रीय विहार सोसायटी में नयी कार्यकारी समिति चुनकर आयी है‌‌।

रविवार को अध्यक्ष एल ओ पी कर्ण, उपाध्याय शिव चरण शर्मा, सचिव एम पी बर्थवाल, संयुक्त सचिव एस बी सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित नयी समित के सदस्यों ने सोसायटी की बेहतरी के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली।

सोसायटी ने नयी पहल करते हुए विचार किया है कि हर माह उस महीने जिन बच्चों का जन्मदिन हो उन्हें महीने के एक रविवार को एकत्रित कर पौधारोपण कराया जाएगा। इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति चेतना जागेगी। साथ ही सोसायटी के सदस्यों के बीच सद्भाव भी कायम होगा। 

इस कड़ी में प्रारंभ हुए पहले पौधारोपण के अवसर पर नयी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश कर्ण, महा सचिव बी के सिन्हा सोसायटी के सदस्य विजय रावत, त्रिभुवन कुमार और अन्य लोग उपस्थित रहे।