उद्यमियों और उनके औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हुई बैठक
लघु उद्योग भारती सूक्ष्म और लघु उद्योगों के उद्यमियों और उनके औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित क्षेत्राधिकारी और शासन के प्रतिनिधियों के समक्ष रख उनका समाधान कराने के लिए सदैव अग्रणी रहती है इसी क्रम में आज कासना साइट पांच औद्योगिक क्षेत्र में विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के साथ एक बैठक का आयोजन विधायक के स्वयं के आग्रह करने पर रखा गया। उद्यमियों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं विधायक के समक्ष रखी जिनका विधायक ने गंभीरता से संज्ञान लिया और कुछ समस्याओं का समाधान बैठक के दौरान ही करने का प्रयास किया।

सुरक्षा की दृष्टि से अतिक्रमण के कारण बहुत से अवांछनीय परिवार उद्योगों के बीच में स्थित पार्क में अपना अस्थाई निवास बनाकर रह रहे हैं जिसके कारण ना केवल वहां पर अशोभनीय कार्य होते रहते हैं साथ ही उनके परिवार के बच्चे सड़कों पर गतिविधियां करते रहते हैं जो कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं विधायक ने इन झुग्गियों को हटाने का उपाय शीघ्र ही करने का आश्वासन दिया क्योंकि मानवता की दृष्टि से बिना उनके आवास की वैकल्पिक व्यवस्था के ऐसा करना उचित नहीं होगा माननीय विधायक जी ने कासना थाने से पुलिस इंस्पेक्टर श्री शुक्ला जी को भी अवगत कराया की सुरक्षा के उपाय अवश्य सुनिश्चित किए जाए कासना औद्यौगिक क्षेत्र में सड़कों विधायकऔर स्ट्रीट लाइट की स्थिति के बारे में भी विचार किया गया जेल रोड को आगे निकाल गौतम बुध नगर विश्वविद्यालय की सर्विस लाइन से जोड़ने के विषय में भी चर्चा की गई।

विधायक ने ग्रेटर नोएडा के जीएम तथा यूपीसीड़ा के आरएम से भी फोन पर बात की और आने वाले शुक्रवार को यूपीसीडा के ऑफिस में उद्यमियों के साथ मिलकर आरएम साहब से बैठक सुनिश्चित की। विधायक जी ने रोजगार की दृष्टि से यहां के युवाओं को उद्योगों में किस प्रकार अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा सके इस पर भी चर्चा की साथ ही बताया कि सरकार की मंशा इस क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है अतः कोई भी उद्यमी अपनी समस्या के बारे में मुझसे कभी भी संपर्क कर सकता है उसकी समस्या का उचित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों के अलावा अन्य उद्यमी भी सम्मिलित हुए जिनमें लघु उद्योग भारती ग्रेटर नोएडा इकाई के अध्यक्ष के पी सिंह महामंत्री महासचिव संजय बत्रा ट्रेजरर सुनील त्यागी राकेश कुमार, अनिल शर्मा अनिल गर्ग एवं मयंक आदि उपस्थित रहे अनुरोध किया कि शुक्रवार को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव और समस्याएं प्रस्तुत करें।


