गैगेंस्टर और इनामियां एकराम कुरैशी पुलिस के गिरफ्त मे
गाजीपुर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जनपद-गाजीपुर के गैगेंस्टर तथा दस हजार का इनामिया वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन मे आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा थाना कोतवाली, गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत काजीमण्डी शिवमण्डप के बगल खाली जमीन के पास से थाना कोतवाली,जनपद- गाजीपुर के गैगेंस्टर तथा रू0 10,000/- का इनामिया वाँछित अभियुक्त मो0 एकराम कुरैशी उर्फ मुन्ना पुत्र मो0 असलम कुरैशी निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध अन्तर्गत धारा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


