इतनी सी बात पर हुई थी सत्यम सिंह की हत्या ,तीन हत्यारे गिरफ्तार

इतनी सी बात पर हुई थी सत्यम सिंह की हत्या  ,तीन हत्यारे गिरफ्तार

  गाजीपुर, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत,अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के मार्गदर्शन में दिनांक 25.08.2022 को ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज में हुयी हत्या के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/22 धारा 302 भादवि का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1.अमन यादव पुत्र अजय यादव नि0 नन्दगंज जनपद गाजीपुर मूलपता – ग्राम सकरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर 2.बाल अपचारी पुत्र संतोष यादव नि0 श्रीगंज थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर 3.बाल अपचारी पुत्र खालिक अहमद नि0 ग्राम नन्दगंज जनपद गाजीपुर को दिनांक 29.08.2022 को पहाडपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण ने बताया की मृतक सत्यम आये दिन हम लोगों से बेवजह मारपीट व गाली गलौज करके परेशान करता था,इसलिए हम लोगों ने मिलकर सेटरिंग के पटरे पीटकर उसे दिनांक 25.08.2022 को मार दिया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हुए सेटरींग के पटरे को बरामद किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही थाना नन्दगंज द्वारा की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –

– अमन यादव पुत्र अजय यादव नि0 नन्दगंज थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर मूलपता – ग्राम सकरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुरअन्य दो बाल अपचारी नि0 श्रीगंज थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर

बरामदगी –1 अदद हत्या मे प्रयोग किया गया सेटरिंग का पटरा (आला कत्ल)अभियुक्त के पास एक अदद पल्सर बाइक नं0 UP 61 AW 0887