नव वर्ष पर हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

नव वर्ष पर हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा वर्ष 2023 के अंतिम दिन से एक दिन पहले थाना कोतवाली कस्बा क्षेत्र में मय फोर्स पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया तथा आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की तलाशी ली गई। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान किया गया। यह रूट मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर

विशेश्वरगंज होते हुए लंका मैदान में लगे मेले में आकर वहां वाहनों,व्यक्तियों की चेकिंग के साथ समाप्त हुआ। उन्होने लोगों को यह संदेश दिया कि नव वर्ष के दौरान पुलिस फोर्स सभी जगह तैनात रहेगी। वर्ष का अंतिम दिन उत्साह पूर्वक एवम शालीनता से मनाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की ब्रीथ एनलाइजर से चेकिंग की जाएगी तथा नशे की हालत में पाए जाने पर एवं अन्य किसी भी प्रकार की उद्दंडता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर,क्षेत्राधिकारी नगर,थानाध्यक्ष कोतवाली मय फोर्स मौजूद थें