रेलवे ट्रैक पार कर रही सास बहू की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

रेलवे ट्रैक पार कर रही सास बहू की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

गाज़ीपुर दिलदारनगर मंदिर से पूजा कर घर लौटने के लिए रेलवे ट्रैक को पार कर रही सास-बहू की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोग शवों को लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक सास और बहू मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा करने के बाद रेलवे लाइन को पार कर घर लौट रही थी। तभी वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे दोनों महिलाओं (सास और बहू) की मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बिना दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाल ने बताया की इसकी जानकारी नहीं है।