प्रधान बना महान प्रेमी युगल को थुक कर चटवाया, मुकदमा दर्ज

प्रधान बना महान प्रेमी युगल को थुक कर चटवाया, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर  ग्राम प्रधान बना हैवान प्रेमी युगल को सुनाया जमीन पर थूक कर चाटने की सजा खबर है कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग गांव निवासी पुनम एक युवक से प्यार करती थी इस बात की जानकारी जब ग्राम प्रधान बृजेश यादव को हुआ तो वह

दोनों प्रेमी युगल को एक कोठरी में बंद कर तालिबानी सजा सुनाते हुए जमीन पर थूक कर जबरदस्ती चटवाया इतना ही नहीं प्रेमी प्रेमिका को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी से प्रेमिका की पिटाई भी करता रहा और प्रेमी का मोबाइल अपने पास रख धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा मोबाइल 1 महीने के बाद तुम्हारे पास पहुंच जाएगा

अब चले जाओ यहां से इस पूरे घटनाक्रम का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया इस मामले की जानकारी होने पर बहरियाबाद थानाध्यक्ष से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पिङीता के पिता द्वारा तहरीर दी गई है तहरीर लेकर आरोपी प्रधान बृजेश यादव के खिलाफ संबधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है।