छठ पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही है,छठ घाट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
नोएडा : सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां नोएडा के कई सेक्टरों में जोरों से चल रही हैं। सेक्टर-75 में श्री छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।महोत्सव की आयोजक संस्था श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने हेतु छठव्रतियों के लिए सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी,प्लाट-8 के सेंट्रल पार्क में 60 फीट लंबा,25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा छठ घाट का निर्माण जोरों से चल रहा है।निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है।छठ घाट में अर्घ्य हेतु शुद्ध जल की व्यवस्था की जायेगी तथा गंगा जल भी मिलाया जाएगा । घाट पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।घाट और पार्क को साफ- सुथरा किया जा रहा है।
श्री छठ पूजा महोत्सव के आयोजक श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सूर्योपासना का महान पर्व छठ 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा।26 अक्टूबर को खरना की पूजा होगी।27 अक्टूबर के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा।28 अक्टूबर को प्रातः उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा तथा छठव्रतियों द्वारा पारण के पश्चात चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।
महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज छठ घाट पर श्री सूर्यदेव पूजा समिति की आयोजन समिति की बैठक हुई,जिसमें समिति के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा,बसंत उपाध्याय,मधुरेंद्र सिंह,नितिन गहलोत,महासचिव राजीव त्यागी,कोषाध्यक्ष प्रभात राय,सहसंयोजक आर.के.श्रीवास्तव, सह-कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद,सुनील अग्रवाल,डॉ. शशांक शेखर,अतुल जैन,मनीष यादव,अनमोल सिंह,त्रिपतीनाथ तिवारी,संतोष कुमार,राज लवानिया,नरेश केडिया,आदि उपस्थित थे।


