आईएमएस में रिसर्च मैथोडोलॉजी पर एफडीपी का आयोजन

आईएमएस में रिसर्च मैथोडोलॉजी पर एफडीपी का आयोजन

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में रिसर्च मेथोडोलॉजी एण्ड स्टैटिकल टूल पर एफडीपी का आयोजन हुआ। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन एडमैस्ट्रो की निदेशक डॉ. अनुभुति द्विवेदी ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन मेजर नुपुर गुप्ता के साथ शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मेजर नुपुर गुप्ता ने शिक्षकों एवं छात्रों को शोध कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शोध में मौलिक चिंतन के साथ-साथ सांख्किय गणना की महत्ता सर्वाधिक है। यह एफडीपी शिक्षकों के विकास के लिए आवश्यक है। जब तक हमारे शिक्षक समय अनुकूल ज्ञानवर्धन नहीं करेंगे तब तक हम उत्कृष्ट विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थियों की उत्कृष्टता, उत्कृष्ट शिक्षण पर निर्भर होती है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुभुति द्विवेदी ने कहा कि शोध की महत्ता शुरू से रही है। वर्तमान में हमें किसी भी शोध कार्य को करते समय शोध के विविध चरणों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शोध की शुरुआत समस्या के निर्धारण से होती है। तत्पश्चात शोध परिकल्पना, शोध उद्देश्य, शोध प्रविधि, आंकड़ों का विश्लेषण, निष्कर्ष आदि शोध के चरण होते हैं। सभी की महत्ता एक शोधार्थी के लिए समान होती है। आंकड़ों के विश्लेषण के दौरान कुछ साख्किय टूल्स की आवश्यकता पड़ती है।