पीआरडी जवानों ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा
गाजीपुर – आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में परिषदीय विद्यालयो, सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा स्कूल यूनिफार्म मे झण्डागीत गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गयी एंव प्रत्येक विकास खण्डो में 75-75 पी आर डी जवानो द्वारा अपने गणवेश में तिरंगा साईकिल यात्रा निकाली गयी।तिरंगा रैली मे छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते गये। छात्र-छात्राओ मे देश भक्ति उत्साह देखने को मिल रहा था। बताया गया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक इसी प्रकार चलता रहेगा तथा 15 अगस्त को रायफल क्लब सभागार मे भव्य कार्यक्रम सम्पन्न होगा। बच्चो ने स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इसी क्रम में संस्कृति निदेशालय लखनऊ के पंजीकृत कलाकारो द्वारा दिनांक 12.08.2022 को महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग एवं दिनांक 13.08.2022 को ग्रामसभा सुसुण्डी तहसील सदर में गाजीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी


।


