एसएस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकाला प्रभात फेरी

एसएस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकाला प्रभात फेरी

गाजीपुर एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा पर अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाते हुए प्रभात फेरी भी निकाला। 

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत अपने विद्यालय के प्रांगण में साफ सफाई एवं पोस्टर के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और बच्चों ने कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी भी निकाला प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर नेवादा , शुभाखरपुर ,चेतनपुर, लावा, सहित दर्जन भर गांवों का भ्रमण किया तिरंगा भ्रमण के दौरान छात्र भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे के साथ ग्रामीणों को आजादी की अमृत महोत्सव के बारे में भी विस्तार से बताया। 

इस प्रभात फेरी की मुख्य नेतृत्वकर्ता प्रधानाध्यापक शचीन्द्र शर्मा ने कहा कि आज देश आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहा है जिस तरह से पूरे देश में तिरंगा यात्रा भारत माता की रथ यात्रा पूरे देश में दिखाई दे रही है बहुत ही गौरवान्वित महसूस हो रहा है विद्यालय के छात्र छात्राएं लगन और मेहनत से इस प्रभात फेरी में भाग ले रहे हैं और देश प्रेम के प्रति बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आगे आ रहे हैं अच्छी शिक्षा स्वच्छता और सत्यता की राह पर चलते हुए विद्यालय के युवा एक विकास की नई राह तय करेंगे। इस प्रभात फेरी के दौरान छात्र छात्राओं के अभिभावक और विद्यालय के सभी सदस्य मौजूद रहे।