अवैध तमंचा के साथ बिरनो पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के अराजी ओडासन हाइवे पुल के नीचे से मुखबिर की सुचना पर अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार ।
बीते गुरुवार को बिरनो पुलिस बकरीद के मद्देनजर क्षेत्र के जरगो चट्टी पर भ्रमण कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक युवक आराजी ओड़ासन हाईवे पुल के नीचे संदिग्ध रूप से खड़ा है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया पकड़े गए युवक के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मिंटू राजभर पुत्र रामप्यारे राजभर निवासी बंतरा थाना बिरनो के रूप में हुई है। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।


