आरडब्ल्यूए 27 एवं वाईएसएस फाउंडेशन ने लगाया आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निशुल्क शिविर
नोएडा। सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए के लगातार तीसरी बार बने निर्वरोध अध्यक्ष राजीव गर्ग द्वारा yss फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर 27 एवं क्लब 27 के 70+ सदस्यों के लिए भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना जिसमें 70+ के वृद्ध नागरिको के लिए ₹500000 तक मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किये जाने का प्रावधान है।

इसके लिए सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए द्वारा उनके आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निशुल्क शिविर का आयोजन दिनाँक 7 दिसम्बर को क्लब 27 में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया। जिसमें लगभग 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने इसका लाभ उठाया। जो वृद्ध नागरिक कैंप में आने में सक्षम नहीं थे उनके घर जाकर उनको इस सुविधा का लाभ दिलाया गया।
इस अवसर पर मदन लाल शर्मा (महासचिव), एसके वर्मा, एम एल गोगिया, कपिल जैन, अशोक जैन, आरसी मित्तल ,अशोक कुमार गोयल , जनक सचदेवा, आर सी शर्मा आदि निवासियों के साथ yss फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता एवं उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।


