विश्व हिंदू महासंघ के जिला संगठन मंत्री बने राकेश सिंह सूर्यवंशी
रविवार को गाजीपुर जनपद की विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री राकेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के प्रभारी श्री दिनेश चंद्र पांडे की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई जो बैठक मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर केंद्रित थी ।
रविवार को गाजीपुर जनपद की विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री राकेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के प्रभारी श्री दिनेश चंद्र पांडे की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई जो बैठक मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर केंद्रित थी प्रथम जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन तथा द्वितीय संत शिरोमणि पूज्य योगी अवेद्य नाथ महाराज के साप्ताहिक पुण्य तिथि कार्यक्रम को संपन्न करने पर केंद्रित थी जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन में जिला संगठन मंत्री के रूप में सुदर्शन न्यूज़ के रिपोर्टर श्री राकेश सिंह सूर्यवंशी को निर्वाचित किया गया। तथा सह जिला मीडिया प्रभारी के रूप में रोहित हिंदू की नियुक्ति की गई तथा द्वितीय संत शिरोमणि पूज्य योगी अवेद्यनाथ महाराज के साप्ताहिक पुण्यतिथि को गाजीपुर जनपद में मनाने को लेकर कासिमाबाद तहसील मुख्यालय को चयनित किया गया जहां नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में 14 सितंबर को पुण्यतिथि को मनाए जाने की सहमति बनी। जिसमें मुख्य अतिथि श्री विष्णु कांत चौबे , जो विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री हैं, होंगे। तथा विशिष्ट अतिथि श्री आशुतोष सिंह , जिला अध्यक्ष, मऊ।तथा मुख्य वक्ता श्री मनोज श्रीवास्तव मंडल प्रभारी, आजमगढ़ होंगे। कार्यक्रम संयोजक नवनिर्वाचित जिला संगठन मंत्री श्री राकेश सिंह सूर्यवंशी होंगे, जिनकी देखरेख में पुण्यतिथि कार्यक्रम संपन्न होगा। आज इस बैठक में महामंत्री श्री विपिन श्रीवास्तव एवं कासिमाबाद ब्लाक के अध्यक्ष श्री अमरदीप सिंह , मरदह ब्लाक के संयोजक श्री विनोद यादव एवं महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा अन्य ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।


