निर्विरोध चुनी गई आरडब्ल्यूए सेक्टर 27 की टीम, राजीव गर्ग फिर बने अध्यक्ष

निर्विरोध चुनी गई आरडब्ल्यूए सेक्टर 27 की टीम, राजीव गर्ग फिर बने अध्यक्ष

नोएडा। सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए के चुनाव सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए कार्यालय में कराये गए जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश गुप्ता एवं चुनाव अधिकारी सर्वश्री एन एस चौधरी, अमृत भल्ला, ए एम खान एवं निर्मल गुहा के नेतृत्व में चुनाव कराए गए।

चुनाव में अध्यक्ष राजीव गर्ग, महासचिव मदन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष एस के वर्मा, सह सचिव एम एल गोगिया, नरेश अवाना , सहकोषाध्यक्ष गौरव सिंघल निर्विरोध चुने गए, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ा गया।

चुनाव में मतदान सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने मत डाले। जिसमें कुल मत 628 थे  जिसमें से 351 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए राजीव गर्ग एवं मदन लाल शर्मा के पैनल के प्रत्यशी उपाध्यक्ष पद पर राजीव जैन जिनको 331 मत, जुगल किशोर गुप्ता को 312 मत पा कर विजयी घोषित किए गए एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुशील शर्मा को मात्र 31 मत प्राप्त हुए।

अध्यक्ष राजीव गर्ग ने सभी चुनाव अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद करते हुए अभिनंदन किया कि उनके कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय सेक्टर 27 के सदस्यों एवं निवासियों को दिया कि जिनके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के कारण उनके पूरे पैनल को प्रचंड बहुमत से विजय बनाया। जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।