मंडल पूजा के अवसर पर कृष्णावतार नृत्य नाटक व विभिन्न शास्त्रीय नृत्यों का हुआ प्रदर्शन
नोएडा। मंडल पूजा के 41 दिवसीय अनुष्ठान के 15वें दिन के शुभ अवसर पर, त्यागराजा सेंटर फॉर म्यूजिक एंड डांस के छात्रों ने विशेष प्रस्तुति दी। इसके अंतर्गत कृष्णावतार नृत्य नाटक और विभिन्न प्रकार के शास्त्रीय नृत्यों का प्रदर्शन किया गया। यह दिन छात्रों के लिए अत्यंत खास रहा क्योंकि उन्हें भगवान अयप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम ने श्रद्धा और संस्कृति के संगम से सबका मन मोह लिया।

इस आयोजन को दर्शकों द्वारा भरपूर सराहना मिली। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें एलईडी स्क्रीन का उपयोग किया गया था, जो पौराणिक कथाओं और नृत्य नाटक के साथ सामंजस्य स्थापित करती थी। लोगों ने एलईडी स्क्रीन की प्रासंगिकता और प्रस्तुति की भव्यता की प्रशंसा की।
इस अवसर पर हमारे विशिष्ट अतिथि आनंदमोहनसिंह, निदेशक, उद्यान विभाग, नोएडा प्राधिकरण, अपनी पत्नी श्रीमती संध्या सिंह के साथ उपस्थित रहे। साथ ही, इस कार्यक्रम में माननीय टी. पी. नंदन, अध्यक्ष, नोएडा अय्यप्पा सेवा समित और श्रीमती संध्या सिंह, गुरु आर वी त्यागराजन, संत राजेश्वरी त्यागराजन, वेणुगोपाल भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज इमाम चीफ को ऑर्डिनेटर ऑफ रोटरी नोएडा ब्लड बैंक को भी उनके समर्थन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने सभी दर्शकों और अतिथियों के मन पर एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी।


