8 वर्षों से आरडब्ल्यूए पर था कब्जा, पुष्पेंद्र मलिक ने की जीत हासिल

8 वर्षों से आरडब्ल्यूए पर था कब्जा, पुष्पेंद्र मलिक ने की जीत हासिल

नोएडा। संवाददाता। साइन अपार्टमेंट बी 2 सेक्टर 71 नोएडा, 8 वर्षों से लगातार सुशील यादव कब्जा किए थे, रविवार को आरडब्ल्यूए का चुनाव हुआ जिसमें पुष्पेंद्र मलिक ने सुशील यादव को 66 वोटो से जीत हासिल किए। सुशील यादव सपा सरकार के दबदबा के तौर पर देखा जा रहा था, सोसाइटी के लोग उनके रवैए से परेशान थे।

इस चुनाव में कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष सतपाल यादव का मुख्य भूमिका रहा, सतपाल यादव लगातार 25 वर्षों से जागृति अपार्टमेंट सेक्टर 71 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष है। सतपाल यादव गौतम बुध नगर कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी है इस चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।