एक रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, रामपुर मांझा पुलिस को मिली कामयाबी

एक रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, रामपुर मांझा पुलिस को मिली कामयाबी

      गाजीपुर   पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर, के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.01.2023 को थानाध्यक्ष उ0नि0 संतोष कुमार राय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 संजय कुमार सरोज चौकी प्रभारी पैकवली,थाना रामपुर माँझा एवं पीआरवी 3153 के प्रभारी उ0नि0 ध्रुवनाथ शर्मा की संयुक्त टीम के द्वारा अभियुक्त सुदामा चौबे पुत्र ज्ञानप्रकाश चौबे निवासी दुबैथा थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर को 01 अदद रिवाल्वर.32बोर व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ ग्राम दुबैथा उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में अभियुक्त सुदामा चौबे के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।