प्लास्टिक हटाओ, थैला अपनाओ अभियान : पर्यावरण के अनुकूल बैग निशुल्क वितरित किए

प्लास्टिक हटाओ, थैला अपनाओ अभियान : पर्यावरण के अनुकूल बैग निशुल्क वितरित किए

नोएडा। तेल उद्योग विकास बोर्ड द्वारा लोगों को कपड़े से बने पर्यावरण के अनुकूल बैग निशुल्क वितरित किये। शहर से प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से  विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्टर ७३ महादेव अपार्टमेंट में जाकर लोगों को कपड़े के बैग दिए और साथ ही जागरूकता संबंधी पंफलेट भी वितरित किए। इन पंफलेट के जरिये लोगों से अपने साथ बाजार आते हुए कपड़े का बैग रखने का भी आह्वान किया।

ओआईडीबी  की ज्योती  ने लोगों से अपने घरों और दुकानों का कचरा खुले में न फेंकने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी हो या बाजार सभी जगह पकडे के बैग लेकर जाएं और पालीथिन का उपयोग न करें  । इस दौरान समिति के निवासी हिमांशु चौधरी ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें बाहर जो भी दुकानदार हैं वह सभी पॉलिथीन का उपयोग न करें आगे भी हम लगातार लोगों को  जागरूक करने का कार्य करेंगे।