संस्था के प्रयासों से 1000 से ज्यादा परिवारों ने रामचरितमानस का नित्य पाठ शुरू कर दिया गया है - डॉ. प्रदीप कुमार

संस्था के प्रयासों से 1000 से ज्यादा परिवारों ने रामचरितमानस का नित्य पाठ शुरू कर दिया गया है - डॉ. प्रदीप कुमार

संस्कृति संज्ञान के पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंघल राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिनेश मणि दुबे अध्यक्ष हिंदू स्वयं सेवक संघ थाईलैंड ने केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय जनरल वी. के. सिंह से उनके ऑफिस में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें संस्कृति संज्ञान की स्मारिका एवं रामचरितमानस की एक प्रति भेंट की गई।

संस्कृति संज्ञान संस्था भारतीय समाज में सनातन संस्कृति और धर्म को पुनर्प्रतिष्ठित करने हेतु प्रयासरत है। इसके लिए यह आवश्यक है कि भारतवर्ष के लाखों छोटे-छोटे मंदिर के पुजारियों की आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति में आवश्यक सुधार किया जाए, जिससे कि वे अपने श्रद्धालुओं को भारतीय सनातन संस्कृति के धर्म ग्रंथ जैसे रामचरितमानस इत्यादि  का पठन-पाठन करने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। इससे न केवल समाज में भारतीय संस्कृति और धर्म में लोगों की आस्था बढ़ेगी वरन पुजारियों में भी उनकी आस्था बढ़ेगी। इससे देश का समुचित विकास होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा।

संस्कृति संज्ञान संस्था से 4000 से ज्यादा पुजारी जुड़े हुए हैं। संस्था के प्रयासों से 1000 से ज्यादा परिवारों ने रामचरितमानस का नित्य पाठ शुरू कर दिया गया है। संस्था का लक्ष्य 10000 परिवारों में रामचरितमानस का पठन-पाठन 31 दिसंबर 2022 तक कराना है।

जनरल वी. के. सिंह ने संस्कृति संज्ञान के कार्यों की सराहना की और भविष्य में किसी भी तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया। संस्कृति संज्ञान के सभी सदस्यों का उन को सादर धन्यवाद।