वर्ल्ड आइस क्रीम डे के अवसर पर सिम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट दिल्ली के प्रशिक्षार्थियों द्वारा आइस क्रीम प्रतियोगिता
नई दिल्ली। देश दुनिया में विश्व आइसक्रीम दिवस मनाया जाता है। स्वाद व आइसक्रीम के शौक़ीन भी इस अवसर का विशेष लुत्फ़ उठाते हैं। इसी तरह का एक आयोजन सिम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट दिल्ली में भी आयोजित किया गया। इस आयोजन में डिग्री व डिप्लोमा के बच्चों ने चार ग्रुप में प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर डिग्री के दूसरे सत्र के छात्र भविष्य, मोहित व नेहा ने प्राप्त किया इस टीम में वनीला आइसक्रीम तैयार की थी ।

वहीं दूसरे स्थान पर टीम डी में शामिल विजय , सादिक़, व शिवम रहे जिन्होंने चॉकलेट आइसक्रीम बना कर अपना हुनर दिखाया। टीम ए ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें अहतशाम , सुमेर, कॉल्विन, कमरू जम्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता के कार्डिनेटर आकाश, भूमिका द्वारा बच्चों को प्रतियोगिता की तेयारी कराई गई।

इस मोके पर प्रतियोगिता के जूरी सिम्स के संरक्षक सईद अहमद सिम्स के निदेशक बिलाल हुसैन , फैकल्टी जूरी सैयद तलहा, सेफ़ जमील अहमद रहे। सभी जूरी मेंबर्स ने उनके कार्य को सराहते हुए उन्हें अपने हुनर के लिए और बेहतर तैयारी करने को कहा गया जिससे वह अपने हुनर को निखार कर देश तथा विदेशों के अलग अलग होटेल्स में जाकर अपना हुनर दिखा सके।


