सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा अभियान चलाया
नोएडा। 7एक्स वेलफेयर टीम ने ग़ाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर और ट्रैफिक वालंटियर्स के सहयोग से जयपुरिया मॉल के नजदीक वसुंधरा इंदिरापुरम रोड पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया, जिसमें लोगो को यातयात नियम के प्रति जागरूक किया गया।

2 पहिया वाहन वालो को हेलमेट लगाते समय उसको जरूर से लॉक करने के बारे में बताते हुए पीछे बैठे लोगों के लिए भी नए नियमावली के तहत आईएसआई हेलमेट जरूर से लगने के नए नियम से अवगत किया गया।
कार चलाते हुए सीट बेल्ट के बारे में भी बताया गया। बहुत से ऐसे लोग भी दिखे जिसमें कार में पीछे बैठे सवारियों ने भी सीट बेल्ट लगा रखा था।
7एक्स वेलफेयर टीम जहा नोएडा में पिछले 3 वर्षो से लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही वही टीम ने अब गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न चौराहों पे अभियान चलाना शुरू किया है और आने वाले समय मे और चौराहों पर ये अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करते हुए ट्रैफिक वालंटियर्स भी बनाया जाएगा।
इस अभियान में गाजियाबाद से एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का लगातार सहयोग मिल रहा है।
आज के अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह , सतीश चंद और वहां उपस्थित यातयात कर्मियों का सहयोग मिला।


