भाकियू अंबावता को छोड़कर आए पदाधिकारियों ने नए संगठन भाकियू अजगर को ज्वाइन किया

भाकियू अंबावता को छोड़कर आए पदाधिकारियों ने नए संगठन भाकियू अजगर को ज्वाइन किया

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता को छोड़कर आए प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा एवं दर्जनों जिलों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रेस क्लब सेक्टर 29 नोएडा में विधायक नंदकिशोर गुजर के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें एक नए संगठन का सृजन भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के नाम से विधायक नंदकिशोर गुजर द्वारा किया गया।

जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता हरवीर नागर को बनाया गया एवं चौधरी करतार सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सचिन शर्मा जी को नियुक्त किया गया  एवं राष्ट्रीय संरक्षक की  जिम्मेदारी विधायक  नंद  किशोर गुर्जर ने स्वयं  संभाली है !
 नवनियुक्त  राष्ट्रीय अध्यक्ष  हरवीर नागर ने कहा कि प्रदेश के अंदर किसान मजदूर  और युवा बेरोजगारो के लिए प्लेटफार्म तैयार कर उनके  अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा देश के अंदर किसानों के हक और खेती क्यारी को लेकर  संगठन के पदाधिकारी कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी  करतार सिंह ने  कहा कि  इस संगठन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करके बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद लेकर किसान नौजवानों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा !
प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि अब युवा देश एवं प्रदेश की सरकारो  के अंदर  व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मौकापरस्ती को लेकर आमने सामने की लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे जब तक सरकार  युवाओं  को रोजगार किसानों के बच्चों को चिकित्सा एवं शिक्षा अच्छे दर्जे कि नहीं दिलाती हे जब तक आराम से नहीं बैठेगै।

इस अवसर पर मुख्य रुप से विधायक /संरक्षक भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के संरक्षक नंदकिशोर गुर्जर करतार सिंह शर्मा यादव परवीन शर्मा राजेश उपाध्याय जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर बिन्नू आधाना जिला  अध्यक्ष अरविंद शर्मा बुलंदशहर पवन गुज्जर मेरठ  संदेश शर्मा रमेश संत बाबूराम यादव नाशिक प्रधान नरेश  विकास गुर्जर विकास चौधरी अरुण यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।