आईएमएस में एफडीपी का समापन
नोएडा। टीम बिल्डिंग एवं लीडरशिप में व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ संस्थानिक विकास निहित है। सहयोग व समन्वय ऐसे दो टूल्स हैं, जिससे किसी भी तरह के कठिन लक्ष्य को पाया जा सकता है। सोमवार को सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा में आयोजित एफडीपी की मुख्य वक्ता सॉफ्ट स्कील ट्रेनर इंद्रजीत कौर ने समापन सत्र में कही।
आईएमएस नोएडा द्वारा आयोजित सात दिवसीय एफडीपी का पहला सत्र रिसर्च मेथोडोलॉजी एंड स्टैटिकल टूल्स पर आयोजित गया। जिसमें बतौर वक्ता डॉ. अनुभुति द्विवेदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि शोध की उपयोगिता जीवन में हर स्थान पर है। उन्होंने शोध और सांख्यिकी की महत्ता और उपयोगिता का वर्णन करते हुए एसपीएसएस के संचालन पर अपनी बात रखी।

वहीं एफडीपी के समापन सत्र में सॉफ्ट स्किल ट्रेनर इंद्रजीत कौर ने उपस्थित शिक्षकों के समक्ष अपने विचार प्रकट किए। एस्टेब्लिशिंग डिस्टिंविश लीडर्स पर विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि नेतृत्वकर्ता दो तरह के होते हैं, एक नैसर्गिक जबकि दूसरे परिस्थितिजन। नेतृत्व क्षमता में हम विविध प्रयत्नों से उत्कृष्टता ला सकते हैं, जिससे नेतृत्व के कुशल होने में सहयोग मिल सकता हैं। इसमें संचार कौशल, कार्य पद्धति, मानसिक परिस्थिति व बाह्य परिस्थितियों का अहम योगदान होता है। संस्थान द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय एफडीपी में आईएमएस की डीन मेजर नुपुर गुप्ता के साथ सभी शिक्षकों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई


