कांग्रेसियों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

आज नॉएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नॉएडा सेक्टर 20 स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में जाकर महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर मानव जाति के विकास मैं अपना योगदान देने के लिए संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने मंदिर में मौजूद सुमित्रा नाथ साध्वी का अश्रिवाद लिया और रामकुमार तंवर ने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण का सार ही यह है कि सदैव बुराई पर अच्छाई की जीत होती है, इसीलिए मानव को सदैव अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहिए और अच्छाई का साथ देना चाहिए और सदैव जन कल्याण के लिए अपने जीवन का योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर सुनील शील वाल्मीकि, रामकुमार शर्मा, सूरज पल मकवाना वाल्मीकि, नागेश वाल्मीकि, चंडेर शेन वाल्मीकि, चिरंजीलाल महाराज आदि लोग उपस्थित रहे।