रोटरी क्लब ने बधिर व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए लगाया निःशुल्क शिविर
नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ नोएडा द्वारा बनाया गया रोटरी नोएडा रिसर्च एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट समाज की सेवा के लिए 12 वर्षों से अधिक समय से एक धर्मार्थ रक्त केंद्र चला रहा है। सामाजिक प्रभाव की अपनी प्रथा को जारी रखते हुए, ट्रस्ट ने रविवार, 16 नवंबर 2025 को एक धर्मार्थ शिविर लगाया जिसमें बधिर व्यक्तियों (PWD) के कानो की मुफ्त जांच की गई और उनको मुफ्त कानो की मशीन उपलबध करवाई गई। इस शिविर का उद्घाटन गौतन बुद्ध नगर के संसद डॉ. महेश शर्मा जी के करकमलों द्वारा हुआ। डॉ. महेश शर्मा जी ने रोटरी नोएडा ट्रस्ट और रोटरी क्लब ऑफ नोएडा के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया और उनके काम की सराहना की।

शिविर को सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा वित्तीय रूप से समर्थन दिया गया और इस शिविर में सालासर टेक्नो के प्रबंध निदेशक रोटेरियन शशांक अग्रवाल भी उपस्थित थे रोटेरियन शशांक अग्रवाल ने शिविर की व्यवस्थाओं को देखते हुए संतुष्टि व्यक्त की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया.
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अंशू अग्रवाल जी ने हमें बताया कि इस कैंप के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य आस-पास के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित 250 से अधिक बधिर व्यक्तियों ने शिविर के लिए पंजीकरण कराया है और हमें लगता है कि इसके अलावा और लोग भी इस कैंप का लाभ उठाने के लिए आएंगे। अंशू जी ने यह भी बताया कि रोटरी की टीम ने कई वृद्धाश्रमों से संपर्क किया ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठजन लाभान्वित हो सकें।
इस शिविर में एलपस इंटरनेशनल की पूरी टीम ने ऑडियोमेट्री परीक्षण करके कानों की जांच उपलब्ध कराई और सभी लाभार्थियों को कानो की मशीन लगायी ।


